मुकुंदगढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
शस्त्र पूजन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ, जिला प्रचारक भगत सिंह ने किया संबोधित
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
मुकुंदगढ़ : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से विजयदशमी उत्सव के उपलक्ष्य में मंडावा खंड के मुकुंदगढ़ नगर में घोष की धुन के साथ पथ संचलन निकाला गया। इसमें बाल, युवा और प्रौढ़ स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में भाग लिया। स्वयंसेवकों ने अनुशासन के साथ कदम से कदम मिलाकर नगर में संचलन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ कानोड़िया अस्पताल के सामने आयोजित मुख्य कार्यक्रम में भारत माता, संघ के संस्थापक डॉ. केशव राव बलिराम हेडगेवार और द्वितीय सरसंघचालक माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद विधिवत ध्वज प्रणाम और शस्त्र पूजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व्यवसायी राकेश सिगडोदिया रहे, जबकि अध्यक्षता मंडावा खंड संघ चालक प्रेमपाल दूलर ने की। बौद्धिक सत्र में जिला प्रचारक भगत सिंह ने स्वयंसेवकों को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और अपने दायित्वों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।
खंड कार्यवाह जयप्रकाश कुमावत ने बताया कि मंडावा खंड प्रचारक अभिषेक कुमार की अगुवाई और ध्वज वाहक खंड संपर्क प्रमुख विकास मारवाल के नेतृत्व में पथ संचलन कानोड़िया अस्पताल के सामने से शुरू हुआ। यह मंडी, स्टेशन रोड और नवलगढ़ रोड होते हुए लक्ष्मणगढ़ रोड स्थित संकटमोचन बालाजी मंदिर के पास पहुंचकर संपन्न हुआ। अंत में संघ प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
नगर भ्रमण के दौरान विभिन्न स्थानों पर नागरिकों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्धजनों ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। इस दौरान भारत माता और वंदे मातरम के जयघोष भी लगाए गए।
इस अवसर पर झुंझुनूं विभाग कुटुंब प्रबोधन प्रमुख राजाराम सुरोलिया, सहखंड कार्यवाह सीताराम सैनी, खंड शारीरिक प्रमुख मनमोहन, खंड सेवा प्रमुख लोकेश गुर्जर, खंड महाविद्यालय विद्यार्थी प्रमुख मनीष चेजारा, खंड समरसता प्रमुख भवानी शंकर, खंड बौद्धिक प्रमुख बजरंग सिंह, नगर कार्यवाह भूपेंद्र वर्मा, सह नगर कार्यवाह मुकेश पोरवाल, दिनेश घोड़ेला और नगर बौद्धिक प्रमुख परमेश्वर लाल चेजारा सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार शर्मा, पूर्व पालिका अध्यक्ष मनीष चौधरी, एईएन विवेक अग्रवाल, डॉ. सुशील शर्मा, रामकुमार सैनी, अजय सैनी, रामकुमार सिंह, हरिराम टेलर, रामदेव सिंह, बहादुर सिंह, आत्माराम शर्मा, घनश्याम शर्मा, सीताराम सोनी, जयप्रकाश सोहू, चंद्रपाल दूलर, राजेंद्र भार्गव, सुरेंद्र खीचड़, प्रवीण रैगर, सुरेश शर्मा, रामस्वरूप शर्मा, ओमप्रकाश रैगर, रामावतार रैगर, राकेश गुर्जर सहित अनेक नागरिक मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2480754

