सीकर में कल 4 घंटे बिजली कटौती:सुभाष चौक मार्केट, फतेहपुरी गेट और नानी गेट इलाके में रहेगा कटआउट; जानें डिटेल टाइमलाइन
सीकर में कल 4 घंटे बिजली कटौती:सुभाष चौक मार्केट, फतेहपुरी गेट और नानी गेट इलाके में रहेगा कटआउट; जानें डिटेल टाइमलाइन
सीकर : सीकर में दीपावली के त्योहार पर बिजली सप्लाई को सुचारू रखने के लिए मेंटेनेंस का काम शुरू हो गया है। इसके तहत 26 अक्टूबर को शहर के सालासर स्टैंड पावर हाउस से जुड़े 11 KV सुभाष चौक फीडर की कई काॅलोनियों और इंडस्ट्रियल एरिया में 4 घंटे तक बिजली कटौती होगी। बिजली डिस्कॉम के अनुसार, 33/11 KV सालासर स्टैंड जीएसएस पर रख-रखाव और पेड़-पौधों की छंटाई की जाएगी।
सुबह 7 बजे से 11 बजे तक बिजली रहेगी बंद
सीएसडी-सैकंड एईएन महेंद्र महिचा ने बताया कि कल 26 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से 11 बजे तक दीपावली मेंटेनेंस कार्य किए जाने के लिए 33/11 केवी सालासर स्टैंड जीएसएस से चलने वाले 11 केवी सुभाष चौक फीडर से संबंधित सुभाष चौक, फतेहपुरी गेट, नानी गेट, फोर्ट मार्केट और इससे जुड़े आस पास के इलाके में 4 घंटे तक बिजली कटौती होगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2480459


