[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आईटीबीपी इंस्पेक्टर रामप्रताप खटीक का निधन:ब्रेन हेमरेज के चलते 15 दिनों से चल रहा था इलाज, गार्ड ऑफ ऑनर देकर दी अंतिम विदाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

आईटीबीपी इंस्पेक्टर रामप्रताप खटीक का निधन:ब्रेन हेमरेज के चलते 15 दिनों से चल रहा था इलाज, गार्ड ऑफ ऑनर देकर दी अंतिम विदाई

आईटीबीपी इंस्पेक्टर रामप्रताप खटीक का निधन:ब्रेन हेमरेज के चलते 15 दिनों से चल रहा था इलाज, गार्ड ऑफ ऑनर देकर दी अंतिम विदाई

नीमकाथाना : नीमकाथाना के बड़िया मोड़ निवासी आईटीबीपी इंस्पेक्टर रामप्रताप खटीक (55) का निधन हो गया। वे दिल्ली के नरेला में तैनात थे। ब्रेन हेमरेज के कारण उन्हें 15 दिन पहले दिल्ली के बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 24 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। रविवार सुबह उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा।

रामप्रताप खटीक का पार्थिव शरीर गांव पहुंचने पर आईटीबीपी के जवान भी साथ आए। बटालियन ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

रामप्रताप खटीक के सम्मान में बड़िया मोड़ से तिरंगा यात्रा निकाली गई। ये यात्रा भराला मोड़, भराला गांव, खालड़ा और महावा से होकर गुजरी। पति का पार्थिव शरीर घर पहुंचने पर पत्नी संतोष देवी बेसुध हो गईं। उनके परिवार में पत्नी संतोष देवी और 21 साल का बेटा शिवकुमार हैं।

देखें अंतिम संस्कार से जुड़ी PHOTOS

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin