बड़ाऊ के प्रभुदास आश्रम में संतों की पुण्यतिथि पर जागरण और भंडारा, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी
बड़ाऊ के प्रभुदास आश्रम में संतों की पुण्यतिथि पर जागरण और भंडारा, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी
खेतड़ी : बड़ाऊ के रावतावाला जोहड़ स्थित प्रभुदास महाराज आश्रम में रविवार को प्रभुदास आश्रम सेवा समिति के तत्वावधान में संत बद्रीदास महाराज के सानिध्य में वार्षिक जागरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ाऊ, नंगली सलेदी सिंह और रसूलपुर के ग्रामीणों के सहयोग से प्रभुदास महाराज के शिष्य मक्खनदास महाराज एवं सुदामा दास महाराज की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में 22वां विशाल जागरण और भंडारा आयोजित हुआ।
समिति सदस्य ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह हवन के साथ हुई। पंडित बद्रीप्रसाद दास के सानिध्य में आयोजित हवन में मुख्य यजमान सूर्य प्रकाश शर्मा, ओमप्रकाश अग्रवाल, राम सिंह शेखावत, पन्नालाल कुमावत, जगदीश सिंह शेखावत, श्याम सुंदर कुमावत और विशाल महाराज ने भाग लिया। इस दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से आए संत-महंतों का पूजन कर सम्मान किया गया।
संतों को प्रसादी ग्रहण करवाने और दक्षिणा देकर विदा करने के बाद भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसादी ग्रहण की।
इससे पहले शनिवार रात आश्रम परिसर में विशाल जागरण आयोजित किया गया। इसमें प्रहलाद सिंह राठौड़ एंड पार्टी के कलाकारों ने भक्ति गीतों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर किया। कुलदीप एवं अंशु वृंदावन की ओर से विभिन्न देवी-देवताओं की जीवंत झांकियां सजाई गईं।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित महाआरती में प्रमोद चैतन्य महाराज, राम शरणदास, फतेह सिंह शेखावत, नंदू सिंह शेखावत, रघुवीर सिंह, शंभू सिंह, श्याम सुंदर अग्रवाल, विक्रम सिंह, नरेश केजरीवाल, गिरवर सिंह, महिपाल सिंह, रोहिताश जोशी, सुमेर सिंह, महेंद्र शर्मा, माल सिंह शेखावत, नबील खान, आशीष शर्मा, बंटी शर्मा और विजय सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2480519


