बबाई में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन, जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा
बबाई में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन, जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा
खेतड़ी : बबाई कस्बे में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में पथ संचलन निकाला गया। संघ के घोष की धुन के साथ गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने अनुशासित तरीके से संचलन किया। कस्बे में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।
पथ संचलन आदर्श विद्या मंदिर से शुरू होकर मुख्य बस स्टैंड, राजकीय अस्पताल, कुमावतों का मोहल्ला, मुख्य बाजार, रामलीला मैदान और दुर्गा मंदिर सहित कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरा। इसके बाद संचलन पुनः आदर्श विद्या मंदिर पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ। संचलन में सैकड़ों स्वयंसेवकों ने गणवेश में भाग लिया।
इस अवसर पर उपखंड कार्यवाह सुरेश कुमार, खंड कार्यवाह डॉ. संतोष कुमार सैनी, खंड कुटुंब प्रबोधक रमाकांत तिवाड़ी, मंडल कार्यवाह देवनारायण गुर्जर, गोकुलचंद सैनी, प्रहलाद राय सैनी, खंड बौद्धिक प्रमुख बनवारी लाल सैनी और विभाग गोसेवा प्रमुख डॉ. रामकुमार सिराधना सहित बबाई खंड के सैकड़ों स्वयंसेवक मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2480519


