श्रीकल्याण चालीसा, आरती और भजनों की ऑडियो एल्बम कल्याण प्रभु को समर्पित
श्रीकल्याण चालीसा, आरती और भजनों की ऑडियो एल्बम कल्याण प्रभु को समर्पित
चिड़ावा : रचनाकार प्रदीप कुमार शर्मा पुजारी की ओर से रचित श्रीकल्याण चालीसा, आरती और भजनों की एमपी-3 ऑडियो एल्बम श्रीकल्याण प्रभु को समर्पित की गई। एल्बम में भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक भावों से जुड़े गीतों का संकलन किया गया है।
एल्बम में ‘श्री कल्याण कामणगारों’, ‘गीता का है ज्ञान बाबरे’ और ‘पड़ा पुजारी द्वार तेरे’ सहित भगवान शिव के भजन भी शामिल हैं। रचनाकार ने भक्ति संगीत के माध्यम से प्रभु महिमा और आध्यात्मिक विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया है। इस अवसर पर प्रदीप पुजारी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
एल्बम समर्पण कार्यक्रम ब्रह्म चैतन्य संस्थान के अध्यक्ष मोतीलाल लाटा, कल्याण प्रभु के महंत रणछोड़ पुजारी, हीरालाल पुजारी, शंभूदयाल पुजारी, पंडित मुकेश पुजारा, रविप्रकाश पुजारी, राधेश्याम सुखाड़िया, प्रदीप पुजारी, रवीन्द्र पुजारी, महेश पुजारी, अशोक पुजारी, यश एवं रुद्रांश पुजारी, चन्द्र किशोर पुजारी, निवास कोटवाल, गिरधर गोपाल और अनिल जोशी की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2480507


