डीएसपी ने क्रिटिकल बूथों का जायजा लिया:पुलिस जाब्ते के साथ सुरक्षा व्यवस्था जांची, शांतिपूर्ण मतदान का लक्ष्य
डीएसपी ने क्रिटिकल बूथों का जायजा लिया:पुलिस जाब्ते के साथ सुरक्षा व्यवस्था जांची, शांतिपूर्ण मतदान का लक्ष्य
नवलगढ़ : पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से करवाने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में नवलगढ़ पुलिस उपाधीक्षक सुगन सिंह ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र के क्रिटिकल बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केंद्रों की व्यवस्था और सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण में नवलड़ी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डुमरा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय घोड़ीवारा खुर्द और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कसेरू के मतदान केंद्र शामिल थे। डीएसपी ने टीम के साथ इन केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के जरूरी पहलुओं को जांचा।
क्रिटिकल बूथों का निरीक्षण चुनावी तैयारियों का अहम हिस्सा है। इसका मकसद यह है कि मतदाता बिना किसी डर या दबाव के वोट डाल सकें। पुलिस प्रशासन का लक्ष्य चुनाव के दौरान क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2479684


