[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पंचायती राज चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक:वक्ताओं ने सक्रिय रह कर काम करने को कहा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पंचायती राज चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक:वक्ताओं ने सक्रिय रह कर काम करने को कहा

पंचायती राज चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक:वक्ताओं ने सक्रिय रह कर काम करने को कहा

झुंझुनूं : पंचायतीराज चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में चुनाव प्रबंध समिति की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री रोहन गुप्ता ने कार्यकर्ताओं की एकजुटता को जीत का आधार बताया। उन्होंने पदाधिकारियों से पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि रोहन गुप्ता ने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास से ही चुनाव में सफलता मिलती है। उन्होंने सभी को अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने आगामी पंचायतीराज चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने पदाधिकारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर पार्टी के लिए बेहतर प्रदर्शन करने को कहा। अंत में जिला पंचायतीराज चुनाव प्रभारी एवं माटी कला बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने आभार जताया। संचालन जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा ने किया।

ये रहे मौजूद

बैठक में पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार, पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रताप सिंह, जिला संगठन प्रभारी मुकेश गोयल, जिला महामंत्री वीरपाल सिंह शेखावत और दिलीप सैनी, जिला उपाध्यक्ष अजय चाहर और भूपेंद्र सिंह शेखावत, सुनील लाम्बा, शहर अध्यक्ष कमल कांत शर्मा, आईटी जिला संयोजक सौरभ सोनी, जिला प्रवक्ता संजय मोरवाल, जय प्रकाश चौधरी और शहर मंडल उपाध्यक्ष ताराचंद सैनी सहित चुनाव प्रबंध समिति के सदस्य व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin