ओवरटेक के प्रयास में कार और बाइक की भिड़ंत, वायुसेना का जवान गंभीर घायल
चिड़ावा में आकावाली ढाणी के पास हादसा, प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनूं किया रेफर; कार में सवार पांचों लोग सुरक्षित
चिड़ावा : झुंझुनूं रोड पर आकावाली ढाणी के पास शनिवार को स्विफ्ट डिजायर कार और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। हादसे में वायुसेना में कार्यरत जवान लालचंद माहिच गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस के जरिए उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें झुंझुनूं रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार लांबा गोठड़ा निवासी लालचंद माहिच गुजरात के कच्छ में वायुसेना में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। वे एक अक्टूबर को छुट्टी लेकर अपने गांव आए थे। शनिवार को उन्हें वापस ड्यूटी पर लौटना था। गांव से चिड़ावा रेलवे स्टेशन जाने के लिए वे मोटरसाइकिल लेने अपने दौहित्र रोहित को स्टेशन बुलाकर आ रहे थे। इसी दौरान आकावाली ढाणी के पास कार और बाइक की भिड़ंत हो गई।

हादसे में लालचंद के बाएं हाथ और दाहिने पैर में गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना की सूचना मिलने पर उनके दौहित्र रोहित भी अस्पताल पहुंच गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
कार में सवार पांचों लोग सुरक्षित
प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार स्विफ्ट डिजायर कार बामनवास से लादूसर की ओर जा रही थी। कार में चालक सहित तीन महिलाएं और एक युवक समेत कुल पांच लोग सवार थे। हादसे में कार सवार सभी लोग सुरक्षित बताए गए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बाइक और कार की टक्कर ओवरटेक करने के प्रयास के दौरान हुई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2477863


