चूरू जिला परिषद चुनाव: जांच में कई प्रत्याशियों के नामांकन खारिज
26 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लेने का मौका, इसके बाद चुनाव चिह्न होंगे आवंटित
चूरू : पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जिला परिषद सदस्य पदों के लिए प्राप्त नामांकन पत्रों की शनिवार को संवीक्षा की गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर अर्पिता सोनी ने बताया कि संवीक्षा के बाद विभिन्न वार्डों के कई प्रत्याशियों के नामांकन पत्र अस्वीकृत किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या 2 से तीजा, वार्ड संख्या 8 से परमेश्वरी और उषा कंवर, वार्ड संख्या 12 से मनीष कुमार और जगदीश प्रसाद, वार्ड संख्या 15 से बन्नाराम मेघवाल, वार्ड संख्या 17 से मुकेश कुमार मेघवाल, वार्ड संख्या 18 से हेतराम, राजेन्द्र और संतोष देवी तथा वार्ड संख्या 30 से संजय कुमार के नामांकन पत्र अस्वीकृत किए गए हैं।
26 अक्टूबर तक ले सकेंगे नाम वापस
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को दोपहर 3 बजे तक अभ्यर्थी अपने नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी की समय-सीमा समाप्त होने के तुरंत बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे और चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2478012

