साहवा कॉलेज ने जीती जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता, लोहिया कॉलेज रहा उपविजेता
रोमांचक फाइनल में 3 विकेट से दर्ज की जीत, लोहिया कॉलेज ने पहले बल्लेबाजी कर बनाए थे 90 रन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर के तत्वावधान में आयोजित 23वीं अंतर महाविद्यालय जिला स्तरीय क्रिकेट (पुरुष) प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला रोमांचक रहा। फाइनल में सुभाष चंद्र बोस कॉलेज, साहवा की टीम ने लोहिया महाविद्यालय, चूरू को 3 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। लोहिया महाविद्यालय की टीम उपविजेता रही।
फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर लोहिया महाविद्यालय, चूरू की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 90 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुभाष चंद्र बोस कॉलेज, साहवा की टीम ने धैर्य और संयम के साथ बल्लेबाजी की। कड़े संघर्ष के बाद साहवा कॉलेज ने 3 विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया और ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
खेल अधिकारी डॉ. संजय कस्वां ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया। खिताबी जीत के बाद महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. मंजू शर्मा ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर बधाई दी।
प्रतियोगिता के आयोजन में डॉ. सुनील कुमार, डॉ. विनीत ढाका, डॉ. शमशाद अली और डॉ. संदीप कुमार सुंडा का विशेष योगदान रहा। वहीं, मैदान पर सुनील कुमार धवल, सुनील फगेड़िया और दौलत धवल ने निष्पक्ष अंपायरिंग की जिम्मेदारी निभाई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2477944


