चूरू नगर परिषद की बैठक में 8.35 करोड़ के कचरा संग्रहण प्रस्ताव सहित 8 एजेंडे पारित
बाजार क्षेत्र में यातायात सुधारने के लिए नो-ट्रैफिक जोन बनाने का निर्णय, सुभाष चौक और चूरू चौपाटी में स्थापित होंगी दो महापुरुषों की प्रतिमाएं
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : नगर परिषद सभाकक्ष में शुक्रवार को सभापति विनय गोयनका की अध्यक्षता में साधारण सभा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, अतिक्रमण हटाने और विकास कार्यों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। सदन में आठ एजेंडों को सर्वसम्मति से पारित किया गया। इनमें घर-घर कचरा संग्रहण कार्य के लिए 8 करोड़ 35 लाख रुपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति का प्रस्ताव प्रमुख रहा।
हाल ही में निकाय चुनाव के बाद गठित नए बोर्ड की यह पहली साधारण सभा थी। बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने, जल निकासी को सुचारू बनाने और पारदर्शी प्रशासन उपलब्ध कराने जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई।
कचरा संग्रहण पर खर्च होंगे 8.35 करोड़ रुपए
सभापति विनय गोयनका ने बताया कि शहर की सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने और घर-घर कचरा संग्रहण को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से यह प्रस्ताव पारित किया गया है। नगर परिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह ने बताया कि सदन ने सुभाष चौक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापित करने तथा चूरू चौपाटी में नगर परिषद के पूर्व सभापति स्वर्गीय रमाकांत ओझा की प्रतिमा लगाने के प्रस्तावों को भी सर्वसम्मति से मंजूरी दी।

सुभाष चौक से गढ़ चौराहे तक यातायात व्यवस्था सुधारने की योजना
बैठक में शहर के प्रमुख बाजारों में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाने और अतिक्रमण की समस्या से राहत दिलाने पर जोर दिया गया। इसके तहत सुभाष चौक से सफेद घंटाघर होते हुए गढ़ चौराहे तक तथा सब्जी मंडी क्षेत्र को गैर-विक्रय क्षेत्र और नो-ट्रैफिक जोन घोषित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही मुख्य मार्गों और सार्वजनिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया।
अनुपयोगी सामान और वाहनों की होगी नीलामी
बैठक में नगर परिषद के नकारा एवं अप्रचलित सामान, अनुपयोगी सामग्री और वाहनों की नीलामी से संबंधित प्रस्ताव भी रखा गया। इसके अलावा जनप्रतिनिधियों के आवास और गलियों के सामने नाम पट्टिकाएं लगाने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। अनुकंपा नियुक्ति सहित अन्य विषय भी बैठक के एजेंडे में शामिल रहे। बैठक में उपसभापति ओमप्रकाश इंदौरिया, नेता प्रतिपक्ष संजय भाटी सहित भाजपा और कांग्रेस के विभिन्न वार्डों के पार्षद उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2475348


