बबाई कॉलेज में एनएसएस शिविर:स्वयंसेविकाओं ने वृक्षारोपण कर स्वच्छता और समाजसेवा का संदेश दिया
बबाई कॉलेज में एनएसएस शिविर:स्वयंसेविकाओं ने वृक्षारोपण कर स्वच्छता और समाजसेवा का संदेश दिया
बबाई : बबाई के राजकीय कन्या कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का एक दिवसीय शिविर आयोजित हुआ। इसमें स्वयंसेविकाओं ने श्रमदान, स्वच्छता अभियान और पौधारोपण कर समाज सेवा व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। शिविर का मकसद छात्राओं में राष्ट्र निर्माण और सामाजिक जिम्मेदारी बढ़ाना था।
स्वयंसेविकाओं को समूहों में बांटकर कई गतिविधियां कराई गईं, जिससे उनमें टीम भावना और नेतृत्व क्षमता बढ़ी। एनएसएस स्वयंसेविका मूकन ने अपने जन्मदिन पर किन्नर बस्ती जाकर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया और कॉलेज परिसर में पौधा लगाया।
‘स्वच्छता ही सेवा’ के तहत कॉलेज परिसर में सफाई अभियान चला। छात्राओं ने पेड़-पौधों की देखभाल की और शहीद वीर सैनिक नायक भवेदवा राम सिंह को श्रद्धांजलि दी।
प्राचार्य डॉ. देवकीशंकर शर्मा ने शहीदों के बलिदान को याद रखने और उनके आदर्शों को अपनाने का महत्व बताया। शिविर का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार के निर्देश में हुआ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2475094

