17 वार्डों के लिए 58 प्रत्याशियों ने नामांकन भरे:अंतिम दिन 10 फॉर्म आए, 26 अक्टूबर को होगी नाम वापसी, 3 नवंबर को होगी वोटिंग
17 वार्डों के लिए 58 प्रत्याशियों ने नामांकन भरे:अंतिम दिन 10 फॉर्म आए, 26 अक्टूबर को होगी नाम वापसी, 3 नवंबर को होगी वोटिंग
नवलगढ़ : नवलगढ़ पंचायत समिति के 17 वार्डों के लिए 58 प्रत्याशियों ने नामांकन भरे। पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में आज नामांकन का आखिरी दिन था। प्रत्याशियों ने उपखंड कार्यालय पहुंचकर पर्चे भरे।
रिटर्निंग ऑफिसर प्रांजल कंवर ने बताया, अंतिम दिन 10 नामांकन दाखिल हुए। उनके साथ कार्यकर्ता और समर्थक भी पहुंचे। बीजेपी प्रत्याशियों के साथ विधायक विक्रमसिंह जाखल और कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ पूर्व मंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा पहुंचे।
अंतिम दिन नामांकन भरने वालों में भाजपा से वार्ड 10 से निर्मला, कांग्रेस से वार्ड पांच से सुनीता और वार्ड 13 से प्रमोद कुमार शामिल हैं। निर्दलीय वार्ड एक से एकता सिंह, वार्ड दो से आरएलपी के सचिन कुमार, वार्ड चार से स्वाती मील, वार्ड 14 से ज्योति व पुष्पा देवी, और वार्ड 17 से पंकज कुमारी व अनिल कुमार ने पर्चे भरे।
कांग्रेस प्रभारी किशनसिंह चौहान और पूर्व मंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा ने कांग्रेस सिंबल जमा करवाए। 26 अक्टूबर को नाम वापसी होगी, जिसके बाद चुनावी मैदान की तस्वीर साफ हो जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2475110


