[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिसाऊ नगरपालिका में पट्टा वितरण पर विवाद, निदेशक तक पहुंची शिकायत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

बिसाऊ नगरपालिका में पट्टा वितरण पर विवाद, निदेशक तक पहुंची शिकायत

बिसाऊ नगरपालिका में पट्टा वितरण पर विवाद, निदेशक तक पहुंची शिकायत

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : बिसाऊ नगरपालिका में पट्टा वितरण प्रक्रिया को लेकर विवाद सामने आया है। भाजपा के पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश दाधीच ने राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक को शिकायत भेजकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में नगरपालिका की फाइलों के निस्तारण, दस्तावेजों को कार्यालय से बाहर ले जाने और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए हैं।

दाधीच ने शिकायत में आरोप लगाया कि नगरपालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि की ओर से अधिशासी अधिकारी को मौखिक निर्देश देकर दस्तावेजी फाइलें कार्यालय परिसर से बाहर मंगवाई गईं। उन्होंने पट्टा शिविर में प्राप्त आवेदनों की फाइलों के निस्तारण और सहमति व हस्ताक्षर की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है।

फाइलों को निवास पर ले जाने के आरोप

शिकायतकर्ता का आरोप है कि पट्टा शिविर में प्राप्त आवेदनों के निस्तारण के दौरान पूर्व अध्यक्ष की सहमति और हस्ताक्षर के लिए फाइल प्रस्तुत करने के बजाय कथित तौर पर फाइल उनके निवास पर ले जाने के मौखिक निर्देश दिए गए। दाधीच ने इस प्रक्रिया की वैधता की जांच कराने का आग्रह किया है।

नगरपालिका की कार्यप्रणाली पर भी सवाल

शिकायत में 23 सितंबर 2026 को कार्यभार ग्रहण करने के बाद नगरपालिका अध्यक्ष की नियमित कार्यालय उपस्थिति को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। दाधीच का कहना है कि इससे अपनी समस्याएं लेकर आने वाले नागरिकों को परेशानी हो सकती है। इसके अलावा उन्होंने पट्टा वितरण से संबंधित फाइलों पर कथित गलत टिप्पणियां दर्ज किए जाने का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की है।

नियमों के अनुसार कार्रवाई की मांग

दाधीच ने स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक से मांग की है कि नगरपालिका की फाइलों को अनधिकृत रूप से कार्यालय से बाहर ले जाने पर रोक लगाने और दस्तावेजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए जाएं। साथ ही पट्टा शिविर में प्राप्त आवेदनों का पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण करने की मांग की गई है।

अब शिकायत पर विभागीय स्तर पर होने वाली कार्रवाई का इंतजार है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। नगरपालिका प्रशासन और संबंधित पक्ष का जवाब सामने आने के बाद मामले की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin