पंचायत चुनाव और त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, नशा तस्करों पर रहेगी विशेष नजर
पंचायत चुनाव और त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, नशा तस्करों पर रहेगी विशेष नजर
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : निरंजन सैन
पिलानी : पंचायत चुनाव और आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करवाने के लिए पिलानी पुलिस अलर्ट हो गई है। गुरुवार शाम पीपली पुलिस चौकी में सीएलजी बैठक आयोजित कर ग्रामीणों और सीएलजी सदस्यों के साथ कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता पिलानी थानाधिकारी अल्का विश्नोई ने की।
बैठक में थानाधिकारी ने कहा कि पंचायत चुनाव और त्योहारों के दौरान शांति एवं आपसी भाईचारा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। पुलिस क्षेत्र की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है। उन्होंने ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने, विवादों से दूर रहने और किसी भी असामाजिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
हरियाणा सीमा पर बढ़ेगी निगरानी, नशा तस्करी पर कार्रवाई
थानाधिकारी अल्का विश्नोई ने कहा कि पिलानी क्षेत्र हरियाणा सीमा से सटा होने के कारण पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए निगरानी की जा रही है। नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त या अन्य अवैध गतिविधियों में शामिल पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
गांवों और ढाणियों में पुलिस की नजर
पुलिस पंचायत चुनाव और त्योहारों को देखते हुए गांवों, ढाणियों और शहरी क्षेत्रों में निगरानी रख रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस मुस्तैद है, ताकि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो और लोग बिना किसी भय के त्योहार मना सकें।
बैठक में पीपली चौकी प्रभारी एसआई सत्यवीर सिंह, आसूचना अधिकारी महिपाल सिंह, सीएलजी सदस्य और क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से कानून का पालन करने और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2471809


