[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू की जिला परिषद सीट पर सियासी चर्चा तेज, दो राजनीतिक परिवारों की प्रतिष्ठा दांव पर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू की जिला परिषद सीट पर सियासी चर्चा तेज, दो राजनीतिक परिवारों की प्रतिष्ठा दांव पर

चूरू की जिला परिषद सीट पर सियासी चर्चा तेज, दो राजनीतिक परिवारों की प्रतिष्ठा दांव पर

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : चूरू जिले की राजनीति में जिला परिषद की सीट संख्या 39 को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इस सीट को लेकर दो राजनीतिक परिवारों के नाम सामने आने से मुकाबले को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। एक ओर भाजपा नेता राजेंद्र सिंह राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह राठौड़ का नाम चर्चा में है, वहीं दूसरी ओर स्वर्गीय भंवरलाल शर्मा के परिवार से जुड़े केशरी शर्मा का नाम भी सामने आ रहा है।

इस राजनीतिक चर्चा का खास पहलू यह है कि दोनों परिवारों की महिलाओं के भी चुनाव लड़ने की बात कही जा रही है। ऐसे में जिला परिषद चुनाव में इस सीट पर राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर रहेगी।

टिकट की घोषणा का इंतजार

फिलहाल प्रत्याशियों को लेकर अंतिम तस्वीर स्पष्ट नहीं है। राजनीतिक दलों की ओर से टिकटों की घोषणा के बाद ही स्थिति साफ होगी कि कौन किस सीट से चुनाव मैदान में उतरता है। टिकट वितरण से लेकर चुनाव प्रचार तक आने वाले दिनों में इस सीट पर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ने की संभावना है।

किसके पक्ष में रहेगा जनता का रुख?

जिला परिषद की सीट संख्या 39 पर संभावित दावेदारों को लेकर चर्चाएं जरूर शुरू हो गई हैं, लेकिन जनता का रुख चुनाव प्रचार, प्रत्याशियों और स्थानीय मुद्दों के आधार पर सामने आएगा। अब सबकी नजर टिकटों की घोषणा और चुनावी तस्वीर स्पष्ट होने पर टिकी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin