कृष्ण कुमार धनखड़ इंस्पेक्टर से बने डीवाईएसपी, अमरपुरा-किठाना में खुशी की लहर
कृष्ण कुमार धनखड़ इंस्पेक्टर से बने डीवाईएसपी, अमरपुरा-किठाना में खुशी की लहर
किठाना : कृष्ण कुमार धनखड़ के इंस्पेक्टर से पदोन्नत होकर पुलिस उप अधीक्षक (डीवाईएसपी) बनने पर श्रीअमरपुरा, किठाना सहित आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
धनखड़ की पदोन्नति को उनकी सेवाओं में महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। उनकी सफलता से क्षेत्र के लोगों में उत्साह है। शुभचिंतकों ने उम्मीद जताई कि वे नए पद की जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ करेंगे।
इस अवसर पर बलबीर नेहरा, मनोज शर्मा और धर्मपाल योगी सहित अन्य लोगों ने कृष्ण कुमार धनखड़ को डीवाईएसपी बनने पर बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि धनखड़ अपनी सेवाओं से पुलिस विभाग में बेहतर कार्य करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। धनखड़ की पदोन्नति पर क्षेत्र में लगातार बधाइयों का सिलसिला जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2470389


