[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ में सीवरेज प्लांट के गंदे पानी की समस्या:पालिकाध्यक्ष और ईओ ने सुनीं, समाधान का प्लान सात दिन में देने के निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़ में सीवरेज प्लांट के गंदे पानी की समस्या:पालिकाध्यक्ष और ईओ ने सुनीं, समाधान का प्लान सात दिन में देने के निर्देश

लक्ष्मणगढ़ में सीवरेज प्लांट के गंदे पानी की समस्या:पालिकाध्यक्ष और ईओ ने सुनीं, समाधान का प्लान सात दिन में देने के निर्देश

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ नगरपालिका प्रशासन बुधवार को वार्ड नंबर 44 में वार्डवासियों की समस्याएं जानने पहुंचा। नगरपालिका अध्यक्ष संजीव कुमार और अधिशासी अधिकारी नवनीत कुमार के नेतृत्व में टीम ने वार्ड का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

नगरपालिका की टीम ने आबादी क्षेत्र में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट लगाने, साफ-सफाई और कचरा संग्रहण वाहन की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की। वहीं, बंजारा बस्ती में निर्माणाधीन पिंक टॉयलेट के कार्य का निरीक्षण भी किया।

सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के गंदे पानी से परेशान लोग

वार्ड नंबर 44 स्थित बंजारा बस्ती के लोगों को लंबे समय से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के गंदे पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बस्ती के पास ही नगरपालिका का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थित है। प्लांट का पानी बस्ती के नजदीक खुले क्षेत्र में बड़े भूभाग पर फैल हुआ है। इससे आसपास रहने वाले लोगों को दुर्गंध और गंदगी के बीच जीवनयापन करना पड़ रहा है।

वहीं, बरसात के दौरान पानी की मात्रा बढ़ने से इसके घरों तक पहुंचने का खतरा भी बना रहता है। इस समस्या को लेकर बस्ती के लोग लंबे समय से शिकायत कर रहे थे। बुधवार को नगरपालिका की टीम ने मौके पर पहुंचकर बस्तीवासियों और प्लांट के प्रतिनिधि से बातचीत की तथा समस्या के स्थायी समाधान को लेकर चर्चा की।

सात दिन में समाधान का प्लान देने के निर्देश

नगरपालिका अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि वार्ड में गंदे पानी की समस्या को लेकर लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। इसी के मद्देनजर टीम के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया। कंपनी प्रतिनिधि से बातचीत कर उन्हें सात दिन का समय दिया गया है। इस अवधि में समस्या के स्थायी समाधान की योजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आसपास के खेतों को साफ पानी मिल सके और बस्ती के लोगों को भी राहत मिले।

उन्होंने बताया कि वार्ड 44 को इसी बार शहरी क्षेत्र में शामिल किया गया है। यह नया वार्ड है, जहां कई तरह की समस्याएं सामने आ रही हैं। इन समस्याओं के समाधान के लिए नगरपालिका प्रशासन वार्डवासियों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं जान रहा है।

स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए तय किए स्थान

नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी नवनीत कुमार ने बताया कि वार्ड 44 के पार्षद ने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया था। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। आबादी क्षेत्र में रोशनी की व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए स्ट्रीट लाइट लगाने के स्थान निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा बंजारा बस्ती में पिंक टॉयलेट का निर्माण कार्य जारी है।

उन्होंने बताया कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के गंदे पानी की समस्या के समाधान के लिए आसपास के निवासियों और बस्ती के लोगों से चर्चा की गई है। नगरपालिका प्रशासन समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रयास करेगा। इस दौरान नगरपालिका उपाध्यक्ष मो. साबिर बाबू हाजी, पार्षद इन्द्रजीत पारीक, कुरड़ाराम धाभाई, जेईएन पारस कुमार सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin