बबाई में मां दुर्गा को भावपूर्ण विदाई:सजे-धजे वाहनों से निकली विसर्जन यात्रा, जयकारों के बीच प्रतिमाएं विसर्जित
बबाई में मां दुर्गा को भावपूर्ण विदाई:सजे-धजे वाहनों से निकली विसर्जन यात्रा, जयकारों के बीच प्रतिमाएं विसर्जित
बबाई : बबाई कस्बे में 9 दिन चला दुर्गा पूजा महोत्सव मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ खत्म हो गया। नवरात्र के दौरान पूरे कस्बे में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा। नवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना, यज्ञ और आकर्षक झांकियां निकाली गईं। आयोजकों ने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले लोगों को पुरस्कार भी बांटे।
दुर्गा पूजा पंडालों से मातारानी की प्रतिमाओं को सजे-धजे वाहनों में रखकर नगर भ्रमण कराया गया। डीजे पर भक्तिमय संगीत की धुन पर नाचते-गाते हुए लोग केरवाला जोहड़ा पहुंचे, जहां विसर्जन से पहले आरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा को भावपूर्ण विदाई दी और प्रतिमाओं का विसर्जन किया। इस दौरान भक्तों ने जयकारे लगाए और अगले साल फिर आने की कामना की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2468142
