[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बासड़ी में मतदान बहिष्कार खत्म, ग्रामीण अब चुनाव में लेंगे हिस्सा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

बासड़ी में मतदान बहिष्कार खत्म, ग्रामीण अब चुनाव में लेंगे हिस्सा

प्रशासन के आश्वासन पर बनी सहमति, हर शुक्रवार गांव में बैठेंगे पंचायत स्तरीय कार्मिक

नवलगढ़ : ग्राम पंचायत पोसाना के राजस्व ग्राम बासड़ी में ग्रामीणों ने प्रशासन के आश्वासन के बाद मतदान बहिष्कार का निर्णय वापस ले लिया है। तहसीलदार नारायणराम दैया की देखरेख में ग्रामीणों और प्रशासन के बीच हुई बैठक में विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर सहमति बनी। ग्रामीणों ने अब चुनाव में भाग लेने की बात कही है।

बैठक में निर्णय लिया गया कि ग्रामीणों की मांग के अनुसार बासड़ी में प्रत्येक शुक्रवार को पंचायत स्तरीय कार्मिक मौजूद रहेंगे। इस दौरान पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी और कृषि पर्यवेक्षक ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे तथा राजकीय कार्यों का निस्तारण करेंगे। कार्मिकों की उपस्थिति की जानकारी पहले से गांव के व्हाट्सऐप समूह में साझा की जाएगी, ताकि ग्रामीणों को निर्धारित समय की जानकारी मिल सके।

गांव में मतदान केंद्र बनाने का भेजेंगे प्रस्ताव

ग्रामीणों की मांग पर आगामी चुनाव में बासड़ी में ही मतदान केंद्र स्थापित करवाने के लिए सक्षम निर्वाचन अधिकारियों को नियमानुसार प्रस्ताव भेजा जाएगा। हालांकि, मतदान केंद्र स्थापित करने का अंतिम निर्णय निर्वाचन प्राधिकारी निर्धारित मानदंडों के अनुसार लेगा।

ई-मित्र केंद्र खुलवाने पर भी सहमति

बैठक में गांव में ई-मित्र केंद्र की सुविधा उपलब्ध करवाने का मुद्दा भी उठा। फिलहाल केंद्र नहीं होने से ग्रामीणों को ऑनलाइन और जनोपयोगी सेवाओं के लिए दूसरे स्थानों पर जाना पड़ता है। इस पर गांव के इच्छुक युवा से आवेदन लेकर संबंधित विभाग या अधिकृत एजेंसी के माध्यम से नियमानुसार ई-मित्र केंद्र खुलवाने की कार्रवाई करने पर सहमति बनी।

प्रशासन ने ग्रामीणों को समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का आश्वासन दिया। बैठक के अंत में ग्रामीणों ने प्रशासन का सहयोग करने और मतदान बहिष्कार का निर्णय वापस लेकर चुनाव में हिस्सा लेने की बात कही।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin