[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में रामलीला महोत्सव का समापन:भगवान श्रीराम का हुआ अभिषेक, कलाकारों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में रामलीला महोत्सव का समापन:भगवान श्रीराम का हुआ अभिषेक, कलाकारों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

खेतड़ी में रामलीला महोत्सव का समापन:भगवान श्रीराम का हुआ अभिषेक, कलाकारों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

खेतड़ी नगर : खेतड़ी नगर के केसीसी में सनातन धर्म समिति के तत्वावधान में आयोजित 10 दिवसीय रामलीला महोत्सव का समापन भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ हुआ। समापन समारोह में अतिथियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

समारोह के मुख्य अतिथि केसीसी के कार्यपालक निदेशक पुरुषोत्तमदास बोहरा थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला समाज अध्यक्ष लीला बोहरा, धर्मपाल कुमावत और महामंत्री अभिषेक पारीक मौजूद रहे। अध्यक्षता समिति अध्यक्ष सवाई सिंह सिराधना ने की। पंडित जितेंद्र शर्मा ने विधिवत पूजा-अर्चना करवाई।

श्रीराम के जीवन से लें प्रेरणा

मुख्य अतिथि पुरुषोत्तमदास बोहरा ने कहा कि सभी को भगवान श्रीराम के जीवन से शिक्षा लेनी चाहिए। सनातन धर्म और संस्कृति मनुष्य के जीवन को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भगवान श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा लेकर अहंकार त्यागना और सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि मनुष्य को जीव-जंतुओं की सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए तथा असहाय लोगों को आगे बढ़ाने में मदद करनी चाहिए।

स्थानीय कलाकारों का किया सम्मान

रामलीला महोत्सव के दौरान प्रस्तुति देने वाले स्थानीय कलाकारों को समिति की ओर से पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समिति अध्यक्ष सवाई सिंह सिराधना ने सभी अतिथियों, कलाकारों और आयोजन में सहयोग करने वालों का आभार जताया।

इस मौके पर उपाध्यक्ष राजेश डाढेल, कमलेश कुमार, सह महामंत्री श्याम सिंह चौहान और अमित ठोलिया मौजूद रहे। रामलीला के मुख्य निर्देशक राजकुमार जलंद्रा सहित निर्देशक सवाई सिंह, घनश्याम दास, आलोक जैदिया, संजय जिंदड़, राजेश नारवाल, गिरजा शंकर, चुन्नीलाल, नेमीचंद, एनके कौशिक, राजेश दोचानिया, नरेश मीणा, मातादीन शर्मा और मुरारी कर्मचंदानी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। मंच संचालन विमल शर्मा ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin