गाड़ी तोड़फोड़ और जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार:खटीकान प्याऊ के पास कैंपर से गाड़ी को टक्कर मारी थी, युवक पर भी हमला किया
गाड़ी तोड़फोड़ और जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार:खटीकान प्याऊ के पास कैंपर से गाड़ी को टक्कर मारी थी, युवक पर भी हमला किया
नवलगढ़ : नवलगढ़ पुलिस ने गाड़ी में तोड़फोड़ और जानलेवा हमले के आरोप में नवलगढ़ के खटीकान मोहल्ले के रवि (34) और अजय चावला उर्फ खल्ली (25) को गिरफ्तार किया है। झाझड़ निवासी भवानी सिंह शेखावत ने 18 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया कि खटीकान प्याऊ के पास कुछ युवक तीन गाड़ियों में छिपे बैठे थे।
शिकायत के अनुसार, रवि, सचिन, अजय उर्फ खल्ली, विकास राड़, संजय नागैरा, हरि सैनी समेत अन्य युवकों ने उनकी गाड़ी को कैंपर से टक्कर मारी। फिर भवानी सिंह के भाई कुलदीप सिंह पर जानलेवा हमला किया और गाड़ी पीछे कर दोबारा उन पर चढ़ाने की कोशिश की। पुलिस ने रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। गोपनीय सूचना के आधार पर फरार आरोपी रवि और अजय चावला उर्फ खल्ली को गिरफ्तार कर लिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2465489

