चूरू में जनप्रतिनिधियों ने किया रावण दहन:जय श्रीराम के जयकारे गूंजे, बुराई पर अच्छाई की जीत का मना जश्न
चूरू में जनप्रतिनिधियों ने किया रावण दहन:जय श्रीराम के जयकारे गूंजे, बुराई पर अच्छाई की जीत का मना जश्न
चूरू : चूरू के बागला खेल मैदान में मंगलवार को दशहरा पर्व पर रावण दहन कार्यक्रम हुआ। नगर परिषद सभापति विनय गोयनका ने अग्निबाण चलाकर रावण के पुतले का दहन किया। इस दौरान मैदान में मौजूद लोगों ने ‘जय श्रीराम’ के जयकारे लगाए और बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाया।
विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि दशहरा पर्व हमें सत्य, धर्म और न्याय के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है। यह हमें अपने अंदर की बुराइयों और अहंकार को खत्म करने का संदेश देता है। सभापति विनय गोयनका ने इसे भारतीय संस्कृति का अहम पर्व बताया, जो अन्याय के खिलाफ खड़े होने की प्रेरणा देता है।

नगर परिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह ने बताया कि परिषद हर साल रावण दहन का आयोजन करती है। इस साल भी परंपरा के अनुसार कार्यक्रम हुआ। उपसभापति ओमप्रकाश इन्दौरिया, विमला गढवाल, सुरेश सारस्वत, दीनदयाल सैनी, धर्मेन्द्र राकसिया, आकाश सैनी, रजत शर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि और शहरवासी मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2465399

