[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बाजोर बस स्टैंड पर स्कॉर्पियो में पीछे से घुसी बाइक:मोटरसाइकिल सवार गंभीर घायल, मिर्ची बड़े खाने के लिए रोकी थी गाड़ी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

बाजोर बस स्टैंड पर स्कॉर्पियो में पीछे से घुसी बाइक:मोटरसाइकिल सवार गंभीर घायल, मिर्ची बड़े खाने के लिए रोकी थी गाड़ी

बाजोर बस स्टैंड पर स्कॉर्पियो में पीछे से घुसी बाइक:मोटरसाइकिल सवार गंभीर घायल, मिर्ची बड़े खाने के लिए रोकी थी गाड़ी

रघुनाथगढ़ : NH-52 पर बाजोर बस स्टैंड के पास एक सड़क हादसा हुआ। मिर्ची बड़े खाने के लिए सड़क किनारे खड़ी एक स्कॉर्पियो को पीछे से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार स्कॉर्पियो के पिछले कांच में जा फंसा। उसके सिर में गंभीर चोट लगी है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल बाइक सवार को पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजोर बस स्टैंड के पास NH-52 पर अक्सर हादसे होते रहते हैं। लोग मिर्ची बड़े खाने के लिए हाईवे पर ही गाड़ी रोक देते हैं, जिससे पीछे से आने वाले वाहनों के टकराने का डर रहता है। उनके मुताबिक, इस जगह पर पहले भी कई गंभीर हादसे हुए हैं। लोगों ने प्रशासन से इस स्थान पर सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin