[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पलसाना में क्रेन की टक्कर से किशोर की मौत:रेलवे अंडरपास में घर लौटते समय हादसा, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया बाजार बंद का ऐलान

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पलसानाराजस्थानराज्यसीकर

पलसाना में क्रेन की टक्कर से किशोर की मौत:रेलवे अंडरपास में घर लौटते समय हादसा, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया बाजार बंद का ऐलान

पलसाना में क्रेन की टक्कर से किशोर की मौत:रेलवे अंडरपास में घर लौटते समय हादसा, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया बाजार बंद का ऐलान

पलसाना : पलसाना के खंडेला रोड स्थित रेलवे अंडरपास में शनिवार शाम एक क्रेन की टक्कर से 15 साल के मनन जांगिड़ की मौत हो गई। मनन घर लौट रहा था, तभी क्रेन ने उसे टक्कर मारी। उसे पलसाना के सरकारी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसकी जान चली गई। रानोली पुलिस मौके पर पहुंची। मृत किशोर की पहचान मुकेश जांगिड़ के बेटे मनन जांगिड़ के रूप में हुई। हादसे के बाद गांव के लोग मौके पर जमा हो गए और घटना पर नाराजगी जताई।

ग्रामीणों का कहना है कि अंडरपास से रोज सैकड़ों लोग आते-जाते हैं, पर पैदल चलने वालों के लिए अलग ओवरब्रिज नहीं। मजबूरी में उन्हें अंडरपास से गुजरना पड़ता है। पहले भी यहां कई हादसे होते-होते बचे, पर हल नहीं निकला। हादसे के बाद ग्रामीणों ने अगले दिन पूरे पलसाना को बंद रखने का ऐलान किया। उन्होंने परिवार को मुआवजा व न्याय दिलाने के लिए प्रदर्शन, और अंडरपास पर पैदल राहगीरों की सुरक्षा के लिए उचित इंतजाम की मांग की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin