[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पंचायती राज चुनाव को लेकर मेहाड़ा पुलिस ने ली बैठक, निष्पक्ष मतदान में सहयोग की अपील


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

पंचायती राज चुनाव को लेकर मेहाड़ा पुलिस ने ली बैठक, निष्पक्ष मतदान में सहयोग की अपील

साइबर ठगी, नए आपराधिक कानूनों और बाल सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, सीमा चौकी पर वाहनों की जांच के निर्देश

खेतड़ी : पंचायती राज आम चुनाव-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए मेहाड़ा थाना पुलिस ने बसई के अटल सेवा केंद्र में सीएलजी, यूथ सीएलजी और ग्राम सुरक्षा समितियों के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में ग्रामीणों और युवाओं को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, साइबर अपराधों से बचने और बच्चों की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन में खेतड़ी वृत्ताधिकारी राजेंद्र कुमार बुरड़क और मेहाड़ा थानाधिकारी रामनारायण चोयल ने बैठक ली। अधिकारियों ने चुनाव के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी, प्रलोभन या शांति भंग करने की कोशिश पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। साथ ही ग्रामीणों से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

साइबर ठगी होने पर 1930 पर करें शिकायत

थानाधिकारी ने नए आपराधिक कानूनों की जानकारी देते हुए उनके उद्देश्यों के बारे में बताया। साइबर अपराधों से बचाव के लिए अनजान व्यक्तियों के साथ ओटीपी, बैंक खाते की जानकारी और निजी विवरण साझा नहीं करने की सलाह दी। साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की।

बच्चों की सुरक्षा को लेकर चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की जानकारी दी गई। ग्रामीणों से बाल श्रम, बाल विवाह और बच्चों के साथ दुर्व्यवहार की सूचना संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

सीमा चौकी पर वाहनों की जांच के निर्देश

पुलिस अधिकारियों ने यूथ सीएलजी और ग्राम सुरक्षा समितियों के सदस्यों से सोशल मीडिया पर भ्रामक या सांप्रदायिक अफवाहें नहीं फैलाने तथा गांवों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की अपील की। इसके साथ ही अंतरराज्यीय सीमा पर स्थित बसई जांच चौकी का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को मुख्यालय के निर्देशों के अनुसार नाकाबंदी करने और आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच करने के निर्देश दिए। संदिग्ध व्यक्ति या वाहन मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने को कहा गया।

बैठक में ग्राम सरपंच, गणमान्य नागरिक, सीएलजी सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण व युवा मौजूद रहे। ग्रामीणों ने चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने का भरोसा दिलाया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin