चूरू में कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ का जिला स्तरीय प्रशिक्षण, जातिगत जनगणना का मुद्दा उठा
चूरू में कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ का जिला स्तरीय प्रशिक्षण, जातिगत जनगणना का मुद्दा उठा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : चूरू शहर एवं देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस में कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ का जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद और राजस्थान ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष हरसाय यादव के निर्देशानुसार हुए कार्यक्रम में ओबीसी समाज की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ की महिला राष्ट्रीय महासचिव अंकलेश जाखड़ रहीं, जबकि अध्यक्षता जिला ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष नारायण बालाण ने की।
अंकलेश जाखड़ ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा वंचित, पिछड़े और शोषित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए काम किया है। उन्होंने वर्ष 2027 की जनगणना में ओबीसी के लिए अलग कॉलम शामिल करने की मांग की, ताकि जातिवार जनसंख्या के सही आंकड़े सामने आ सकें। उन्होंने जातिवार आंकड़ों के व्यवस्थित संकलन के लिए जनगणना में जातियों की सूची उपलब्ध कराने की आवश्यकता भी बताई। जाखड़ ने कहा कि ओबीसी जातियों को केंद्र और राज्य की सूचियों में उचित स्थान मिलना चाहिए।
जिला ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष नारायण बालाण ने कहा कि कांग्रेस सामाजिक न्याय, समान प्रतिनिधित्व और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। ओबीसी समाज की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक भागीदारी बढ़ाने के लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 13 सितंबर 2017 से ओबीसी क्रीमीलेयर की आय सीमा में वृद्धि नहीं होने से युवाओं को आरक्षण का लाभ मिलने में परेशानी हो रही है।
कार्यक्रम में शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष असलम खोखर, वरिष्ठ अधिवक्ता आशाराम सैनी, जिला कांग्रेस प्रवक्ता अधिवक्ता रामेश्वर प्रजापति, चन्द्रमोहन सैनी, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता कपुरिया और रामरतन सिहाग ने भी विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस प्रवक्ता जमील चौहान ने किया।
इस दौरान पंचायत समिति प्रतिपक्ष नेता धर्मेन्द्र बुडानिया, नगर परिषद सभापति प्रत्याशी संजय भाटी, सुशील स्वामी, शर्मिला भाकर, कुरडाराम भाकर, चन्द्रप्रकाश सैनी, अर्चनराम, सुरेश फोगावट, दिनेश घंटेल, लोकेश सैनी, सोहनलाल मेघवाल, शंकर डाबला, श्रवण बसेर, बालाराम प्रजापत, दिनदयाल भालेरी, नरपत रोलण, गुनीराम नाई, अनिल सैनी, आरिफ रिसालदार, विमल शर्मा, तोफिक खान, मनिष कुमावत, शाहरूख खान, शिवकुमार शर्मा, अनिस खान, सुरेश गहलोत, सलीम पावटे, जगदीश मेघवाल, समीउल्लाह गौरी, असलम खां मोयल, आयुष खीचड़, अली मोहम्मद भाटी, प्रभु सैनी, अयुब खान, हर्ष पंवार और जितेन्द्र बाबल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान अंकलेश जाखड़ का साफा पहनाकर और पुष्प भेंटकर स्वागत किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2456826

