विवेकानंद बाल भारती विद्यालय में डांडिया महोत्सव, मां काली की झांकी रही आकर्षण का केंद्र
विवेकानंद बाल भारती विद्यालय में डांडिया महोत्सव, मां काली की झांकी रही आकर्षण का केंद्र
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : शहर के विवेकानंद बाल भारती माध्यमिक विद्यालय में नवरात्रि उत्सव एवं डांडिया महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य तनवीर खान ने किया। विद्यार्थियों की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मां काली की आकर्षक झांकी ने दर्शकों का मन मोह लिया।
विद्यालय निदेशक विनोद व्यास ने बताया कि कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार बनवारीलाल खामोश, हनुमान दाधीच, मनोज जोशी, परमेश्वर तिवाड़ी, संत सूर्यप्रकाश व्यास और अधिवक्ता वासिर खान सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि तनवीर खान ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और उपहार वितरित किए।

विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दीपक व्यास ने बताया कि बच्चों की डांडिया प्रस्तुतियां इतनी आकर्षक रहीं कि दर्शक भी नृत्य करने के लिए उत्साहित हो गए। अतिथियों ने भी बच्चों के साथ डांडिया नृत्य कर उत्सव का आनंद लिया। पूरे कार्यक्रम में भक्ति, उमंग और उत्साह का माहौल रहा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय स्टाफ की ज्योति लगड़िया, पारुल शर्मा, धनेश्वरी भारी, पूनम शर्मा, दीपिका शर्मा, विनिता सैनी, राजवंती खेन और राधा शर्मा ने सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन भोगेश व्यास ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2456837

