मतदान दलों के प्रशिक्षण से गैरहाजिर 9 कार्मिकों को नोटिस, आज देना होगा जवाब
मतदान दलों के प्रशिक्षण से गैरहाजिर 9 कार्मिकों को नोटिस, आज देना होगा जवाब
सीकर : पंचायत आम चुनाव-2026 की तैयारियों के तहत आयोजित मतदान दलों के प्रथम प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहना 9 कार्मिकों को भारी पड़ गया। निर्वाचन विभाग के निर्देशों की पालना में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर अनिल कुमार ने संबंधित कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 18 अक्टूबर को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।
अनिल कुमार ने बताया कि 17 अक्टूबर को आयोजित प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर राजेन्द्र कुमार बराला, वरिष्ठ अध्यापक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मलिकपुर; अरविन्द कुमार, पशु चिकित्सा अधिकारी, संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग सीकर; जगदीश प्रसाद, वरिष्ठ अध्यापक, शहीद शिवपाल राज जाट राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डेहरावाली (कल्याणपुरा), जयरामपुरा; रघुनाथ प्रसाद सुरेला, व्याख्याता, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अजमेरी; हरफूल सिंह शेषमा, वरिष्ठ अध्यापक, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय माजी साहब की ढाणी को नोटिस जारी किए गए हैं।
इसी प्रकार युद्धवीर वर्मा, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक शिक्षा सीकर; प्रवीण सिंह शेखावत, सहायक प्रशासनिक अधिकारी, 03 राज बटालियन एनसीसी सीकर; अर्जुन लाल, शिक्षक स्तर, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय देवली जोहड़ी और भागीरथ मल यादव, वरिष्ठ अध्यापक, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जीतला को भी नोटिस दिया गया है।
संबंधित कार्मिकों को 18 अक्टूबर को उप जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अनुपस्थिति का कारण बताने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय पर संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं देने पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 और लागू सेवा नियमों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2456565