[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में पार्क के पास मिला 6 महीने का भ्रूण:कुत्तों ने नोंच रखा था,पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में पार्क के पास मिला 6 महीने का भ्रूण:कुत्तों ने नोंच रखा था,पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

सीकर में पार्क के पास मिला 6 महीने का भ्रूण:कुत्तों ने नोंच रखा था,पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

सीकर : सीकर के उद्योग नगर थाना इलाके में मारू पार्क के पास शनिवार दोपहर में 6 महीने का भ्रूण मिला। भ्रूण को कुत्तों ने जगह-जगह से नोंच रखा था। पुलिस ने भ्रूण को मोर्चरी में रखवाकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

उद्योग नगर पुलिस थाने के ASI रतनलाल ने बताया कि शनिवार दोपहर में मारू पार्क के पास से संदीप माथुर ने सूचना दी कि पार्क के नजदीक ही एक भ्रूण मिला है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। जहां पर भ्रूण को देखा तो पता चला कि वह करीब 5-6 महीने का था।

भ्रूण को कुत्तों ने जगह-जगह से नोंच रखा था। ऐसे में यह भी पता नहीं चल सका कि वह लड़के का भ्रूण था या लड़की का। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके अब जांच की जा रही है। भ्रूण को मोर्चरी में रखवाया गया है।

19 साल की युवती की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की

इधर सीकर में ही 19 साल की युवती के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। युवती ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उसकी अश्लील फोटो उसने एक सोशल मीडिया आईडी पर देखी। फिलहाल युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66