[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ में तीन महीने से फरार एमडी ड्रग सप्लायर गिरफ्तार:जुलाई में तस्कर को पकड़ा था, जेब से मिला था 10 ग्राम एमडी पाउडर

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़ में तीन महीने से फरार एमडी ड्रग सप्लायर गिरफ्तार:जुलाई में तस्कर को पकड़ा था, जेब से मिला था 10 ग्राम एमडी पाउडर

लक्ष्मणगढ़ में तीन महीने से फरार एमडी ड्रग सप्लायर गिरफ्तार:जुलाई में तस्कर को पकड़ा था, जेब से मिला था 10 ग्राम एमडी पाउडर

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बलारां थाना पुलिस ने एमडी ड्रग सप्लाई करने के मामले में तीन महीने से फरार आरोपी मनोज कुमार गुर्जर को गिरफ्तार किया है। आरोपी रेवासा का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, 14 जुलाई को लक्ष्मणगढ़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान खुड़ी बड़ी निवासी अनिल कुमार को मोटरसाइकिल पर पकड़ा था। उसकी जेब से हल्के भूरे रंग का क्रिस्टलनुमा 10 ग्राम पाउडर मिला। पुलिस को ये पदार्थ एमडीएमए या मेफेड्रोन जैसी सिंथेटिक ड्रग होने का संदेह था।

अनिल कुमार ने पूछताछ में बताया- वो ये पदार्थ खुद के नशे और दूसरों को बेचने के लिए लाया था। इस पर पुलिस ने अनिल कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले की जांच बलारां थानाधिकारी कैलाशचंद्र यादव को सौंपी गई थी। पुलिस जांच में रेवासा निवासी मनोज कुमार गुर्जर की मादक पदार्थों की सप्लाई में शामिल होना सामने आया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। मनोज इस मामले में करीब तीन महीने से फरार था। पुलिस अब मादक पदार्थों की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker