[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वन रक्षक से सहायक वनपाल बने प्रकाश आनंद बुडानिया, परिवार में खुशी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

वन रक्षक से सहायक वनपाल बने प्रकाश आनंद बुडानिया, परिवार में खुशी

वन रक्षक से सहायक वनपाल बने प्रकाश आनंद बुडानिया, परिवार में खुशी

चिड़ावा : चिड़ावा वन विभाग रेंज में कार्यरत प्रकाश आनंद बुडानिया पुत्र प्यारेलाल को पदोन्नति की सौगात मिली है। विभागीय पदोन्नति प्रक्रिया के तहत उन्हें वन रक्षक से सहायक वनपाल बनाया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2023-24 की पदोन्नति प्रक्रिया के तहत राजस्थान वन अधीनस्थ सेवा नियम, 2015 के प्रावधानों के अनुसार गठित विभागीय पदोन्नति समिति की 16 अक्टूबर 2026 को हुई बैठक की अनुशंसा पर यह निर्णय लिया गया। इस प्रक्रिया में प्रकाश आनंद बुडानिया के साथ सोनिका और कविता को भी सहायक वनपाल पद पर पदोन्नति मिली है।

प्रकाश आनंद बुडानिया की इस उपलब्धि को उनकी कार्य के प्रति निष्ठा, लगन और समर्पण का परिणाम माना जा रहा है। पदोन्नति पर उनके बड़े भाई बलबीर नेहरा सहित मित्रों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker