लक्ष्मणगढ़ में सेवा सेतु अभियान का कैंप बंद मिला:वार्डवासी समस्या लेकर पहुंचे, ईओ बोले- गलती से तारीख बढ़ गई; अब बुधवार को लगेगा कैंप
लक्ष्मणगढ़ में सेवा सेतु अभियान का कैंप बंद मिला:वार्डवासी समस्या लेकर पहुंचे, ईओ बोले- गलती से तारीख बढ़ गई; अब बुधवार को लगेगा कैंप
लक्ष्मणगढ़ : राज्य सरकार की ओर से शहरी क्षेत्रों में जनसमस्याओं के समाधान और शहरों को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से चलाए गए सेवा सेतु अभियान को लेकर लक्ष्मणगढ़ में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है।
शनिवार को वार्ड संख्या 44 के करीब एक दर्जन वार्डवासी अपनी समस्याएं लेकर नगर पालिका कार्यालय पहुंचे, लेकिन वहां नगरपालिका मुख्य द्वार पर ताला लटका मिला। इससे नाराज वार्डवासियों ने नगर पालिका प्रशासन के प्रति असंतोष जताया और सवाल उठाया कि जब उनकी समस्याएं सुनने के लिए शिविर निर्धारित था, तो कार्यालय बंद क्यों मिला।

वार्ड 41 से 45 तक के लोगों की समस्या सुनी जानी थी
जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार की ओर से चलाए जा रहे सेवा सेतु अभियान के तहत लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका प्रशासन की ओर से 5 अक्टूबर को जारी आदेश में वार्डवार शिविरों का कार्यक्रम 7 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक निर्धारित किया गया था। इसके तहत प्रतिदिन पांच वार्डों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान किया जाना था। आदेश के अनुसार, शनिवार को वार्ड संख्या 41 से 45 तक के निवासियों की समस्याएं सुनी जानी थीं।
इसी उम्मीद में वार्ड संख्या 44 के करीब एक दर्जन लोग अपनी समस्याएं लेकर नगर पालिका पहुंचे, लेकिन कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगा देखकर उन्हें निराशा हुई। वार्डवासियों का कहना था कि उनके क्षेत्र में गंदे पानी की निकासी, सड़क, स्ट्रीट लाइट और पट्टों से संबंधित कई समस्याएं हैं। वे पिछले कई दिनों से शिविर में अपनी शिकायतें दर्ज करवाने का इंतजार कर रहे थे, ताकि समस्याओं का समाधान हो सके।
वार्डवासियों ने सवाल उठाया कि जब नगर पालिका की ओर से जारी आदेश में 17 अक्टूबर तक शिविर निर्धारित था, तो फिर शनिवार को कार्यालय बंद क्यों मिला। उन्होंने कहा कि अब उनकी समस्याएं कब सुनी जाएंगी और उनका समाधान कैसे होगा।
गलती से बढ़ गई थी तारीख-ईओ
इस संबंध में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी नवनीत कुमावत ने बताया कि सेवा सेतु अभियान के तहत शिविर 16 अक्टूबर तक ही निर्धारित थे, लेकिन गलती से कार्यक्रम 17 अक्टूबर तक बन गया था। यह गलती संज्ञान में नहीं आने के कारण ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई। शनिवार को अवकाश होने के कारण वे कार्यालय नहीं आए।
ईओ ने कहा कि वार्डवासियों की समस्याओं को सुनने के लिए बुधवार को कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसमें उनकी शिकायतें सुनी जाएंगी और उनका यथासंभव निदान किया जाएगा।
ये रहे मौजूद
इस दौरान एडवोकेट हरलाल धाभाई, भंवरलाल बंजारा, कालूराम बंजारा, माडूराम बंजारा, हाथी बंजारा, पांडू बंजारा, गुलाब बंजारा, दल्लाराम बंजारा, लक्ष्मण बंजारा, शिवा बंजारा, मनोज धाभाई, हरिप्रसाद धाभाई, देवेंद्र धाभाई, विशाल धाभाई, सोनू धाभाई, सुशील धाभाई सहित वार्डवासी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2456436


