संस्कृत स्कूल की छात्राओं ने संभाग स्तर पर लहराया परचम:दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता, अब जयपुर में दिखाएंगी प्रतिभा
संस्कृत स्कूल की छात्राओं ने संभाग स्तर पर लहराया परचम:दो स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता, अब जयपुर में दिखाएंगी प्रतिभा
नवलगढ़ : सीकर के गणेश्वर में हुई संभाग स्तरीय छात्रा क्रीड़ा प्रतियोगिता में वृन्दावन कोलसिया के राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत स्कूल की छात्राओं ने अच्छा प्रदर्शन किया। हिंदी अंत्याक्षरी में तनवी और खुशी ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं, संस्कृत वाद-विवाद प्रतियोगिता में मोनिका ने कांस्य पदक हासिल किया।
प्रधानाध्यापक और दल प्रभारी रामावतार कल्याण चिराना ने बताया कि अच्छे प्रदर्शन के कारण तनवी और खुशी का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता जयपुर के मनोहरपुर में होगी। छात्राओं के चयन से स्कूल और गांव में खुशी है।
स्कूल पहुंचने पर प्रधानाध्यापक रामावतार कल्याण चिराना ने विजेता छात्राओं का सम्मान किया। उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं भी दीं। इस मौके पर चंदगीराम, मोतीलाल, महिपाल, मदनलाल और हनुमानबक्श समेत कई लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2455722


