रामलीला में सीता हरण, शबरी को दिया नवधा भक्ति ज्ञान:सुग्रीव से मिले श्रीराम, हनुमान को लगाया गले; खर-दूषण वध का भी हुआ मंचन
रामलीला में सीता हरण, शबरी को दिया नवधा भक्ति ज्ञान:सुग्रीव से मिले श्रीराम, हनुमान को लगाया गले; खर-दूषण वध का भी हुआ मंचन
चिड़ावा : चिड़ावा कस्बे के डॉ. ओमप्रकाश पचरंगिया मार्ग स्थित डालमिया के नोहरे में चल रही रामलीला में सीता हरण के बाद सीता को खोजते हुए राम-लक्ष्मण शबरी के आश्रम पंहुचते है। यहां शबरी को श्रीराम अपनी नवधा भक्ति का ज्ञान दिया। इसके बाद राम-लक्ष्मण सुग्रीव से मित्रता करते हैं।
परिषद अध्यक्ष प्रमोद अरड़ावतिया और सचिव सुशील पदमपुरिया ने बताया कि छठे दिन सीता हरण, राम विलाप की लीला, नवधा भक्ति ज्ञान और सुग्रीव मित्रता प्रसंग की लीला ने सभी को भावुक कर दिया। तो वहीं शूर्पणखा के नाक-कान कटने के बाद खर-दूषण-त्रिसरा वध की लीला ने प्रभावित किया।

लीला में राम बने पंकज वर्मा, लक्ष्मण बने कृष्णा सेन, सूर्पनखा बने रमेश कोटवाल, शबरी बने रवि भारतीय, हनुमान बने देवकीनंदन वर्मा, सुग्रीव बने भूपेंद्र अरड़ावतिया, जटायु बने महेंद्र भारतीय, रावण की माया बने बैजनाथ मोदी, मारिच बने मोतीलाल शर्मा, खर बने गोपाल निर्मल, दूषण बने अविनाश सेन, त्रिसरा बने अक्षय, रावण के प्राइवेट बने सुशील बागड़ी सहित सभी कलाकारों ने अभिनय से प्रभावित किया। परिषद कोषाध्यक्ष सुरेश डालमिया और निदेशक किशोर कुमार नायक ने बताया कि शनिवार को लंका दहन की लीला दिखाई जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2455723


