[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बबाई में दुर्गा पूजा में भक्ति और संस्कृति का संगम:मां कात्यायनी की महाआरती के बाद भजन संध्या, पंडालों में उमड़ी भीड़

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

बबाई में दुर्गा पूजा में भक्ति और संस्कृति का संगम:मां कात्यायनी की महाआरती के बाद भजन संध्या, पंडालों में उमड़ी भीड़

बबाई में दुर्गा पूजा में भक्ति और संस्कृति का संगम:मां कात्यायनी की महाआरती के बाद भजन संध्या, पंडालों में उमड़ी भीड़

बबाई : बबाई कस्बे में दुर्गा पूजा महोत्सव के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा हुई। सीताराम जी मंदिर के पंडाल में पंडित यश शर्मा ने चिंटू सोनी (पत्नी सहित) को यजमान बनाकर पूजा करवाई। पुराने बाजार पंडाल में पंडित वेदप्रकाश तिवाड़ी व केशव शर्मा ने राहुल मावंडिया (पत्नी सहित) को यजमान बनाकर पूजा करवाई

शाम को माता रानी की महाआरती हुई, जिसमें सैकड़ों महिलाएं-पुरुष मौजूद थे। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। भजन गायक शेरसिंह नायक ने भजन गाए, नन्हे कलाकारों ने झांकियां-नृत्य पेश किए। मंच संचालन अनिल जज्बाती व सुनील जोशी ने किया।

कार्यक्रम खत्म होने पर सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया। डॉ. प्रदीप सुरोलिया, उमेश गुप्ता, अजय भार्गव, सुशील मावंडीया, राकेश मावंडीया, राजेश गुढ़ा, पीयूष सोनी, वंश शर्मा, अनमोल गुप्ता, नरोत्तम मावंड़िया, रमाकांत तिवाड़ी, अजीतसिंह, योगेश, मुकेश सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker