राजस्थान में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए मिले 5.45 लाख से अधिक आवेदन
इनमें 18-19 वर्ष के युवाओं के 3.03 लाख आवेदन, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अभियान में तेजी लाने के दिए निर्देश
सीकर : राजस्थान में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 15 अक्टूबर तक 5 लाख 45 हजार 863 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के 3 लाख 3 हजार 110 आवेदन शामिल हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिला निर्वाचन अधिकारियों और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ अभियान की समीक्षा कर पंजीकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए।
महाजन ने बताया कि 18-19 वर्ष आयु वर्ग के कुल आवेदनों में 31 हजार 600 अग्रिम आवेदन और 1 से 15 अक्टूबर के बीच प्राप्त 2 लाख 71 हजार 510 आवेदन शामिल हैं। वहीं, 20 वर्ष और इससे अधिक आयु के पात्र व्यक्तियों के 2 लाख 42 हजार 753 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
इन जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में बेहतर प्रगति
समीक्षा के दौरान 18-19 वर्ष आयु वर्ग के पात्र युवाओं के पंजीकरण में भरतपुर, करौली, बूंदी, अलवर और धौलपुर जिलों में सर्वाधिक आवेदन प्राप्त हुए। विधानसभा क्षेत्रों में बसेड़ी, कठूमर, नदबई, अलवर ग्रामीण, बाड़ी, वैर, बामनवास, सपोटरा, केशोरायपाटन, नगर, राजगढ़-लक्ष्मणगढ़, बेगूं, कोटपूतली, चूरू, हिंडौन और झोटवाड़ा में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई।
इसी तरह 20 वर्ष और अधिक आयु के पात्र मतदाताओं के पंजीकरण के लिए करौली, अलवर, भरतपुर, जयपुर और सवाई माधोपुर जिले अग्रणी रहे। विधानसभा क्षेत्रों में झोटवाड़ा, विद्याधर नगर, टोडाभीम, तिजारा, हिंडौन, राजगढ़-लक्ष्मणगढ़, गंगापुर, रामगढ़, करौली और सपोटरा में सर्वाधिक आवेदन प्राप्त हुए।
पात्र मतदाताओं तक पहुंचने के निर्देश
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बूथ स्तर के अधिकारियों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित पात्र लोगों की पहचान कर उन्हें आवेदन भरने में सहायता देने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालयों और महाविद्यालयों में मतदाता साक्षरता क्लब तथा जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को पंजीकरण के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया।
महाजन ने कहा कि रात्रि आश्रय स्थलों, श्रमिक बस्तियों, बेघर व्यक्तियों और वंचित वर्गों तक विशेष रूप से पहुंच बनाई जाए, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित न रहे। अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण करने और अभियान की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए गए।
पात्र नागरिक भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल voters.eci.gov.in या ईसीआईनेट के माध्यम से ऑनलाइन प्रपत्र-6 भरकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2454677


