झुंझुनूं की 6 पंचायत समितियों में 606 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन
102 वार्डों के लिए 671 नामांकन पत्र दाखिल, 17 अक्टूबर को जांच और 19 को नाम वापसी
झुंझुनूं : पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जिले की झुंझुनूं, चिड़ावा, सूरजगढ़, सिंघाना, पिलानी और बुहाना पंचायत समितियों में सदस्य पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। छह पंचायत समितियों के 102 वार्डों के लिए 606 अभ्यर्थियों ने कुल 671 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि 17 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी। अभ्यर्थी 19 अक्टूबर को निर्धारित समय तक नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद चुनाव मैदान में बचे प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
पंचायत समितिवार नामांकन की स्थिति
- झुंझुनूं: 19 वार्डों के लिए 119 अभ्यर्थियों ने 132 नामांकन पत्र दाखिल किए।
- चिड़ावा: 19 वार्डों के लिए 132 अभ्यर्थियों ने 135 नामांकन पत्र दाखिल किए।
- सूरजगढ़: 15 वार्डों के लिए 73 अभ्यर्थियों ने 78 नामांकन पत्र दाखिल किए।
- सिंघाना: 15 वार्डों के लिए 80 अभ्यर्थियों ने 92 नामांकन पत्र दाखिल किए।
- पिलानी: 17 वार्डों के लिए 107 अभ्यर्थियों ने 130 नामांकन पत्र दाखिल किए।
- बुहाना: 17 वार्डों के लिए 95 अभ्यर्थियों ने 104 नामांकन पत्र दाखिल किए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2454574


