पुलिस ने 74 किलो 860 ग्राम डोडा पकड़ा:दो तस्कर गिरफ्तार, हरियाणा नंबर की कार जब्त; NH-11 पर नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई
पुलिस ने 74 किलो 860 ग्राम डोडा पकड़ा:दो तस्कर गिरफ्तार, हरियाणा नंबर की कार जब्त; NH-11 पर नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई
रतनगढ़ : चूरू जिले में रतनगढ़ पुलिस और जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 74 किलो 860 ग्राम अवैध डोडा पोस्त छिलका और तस्करी में इस्तेमाल हो रही स्विफ्ट डिजायर कार जब्त की है। यह कार्रवाई एसपी निश्चय प्रसाद एम के निर्देश पर की गई। रतनगढ़ पुलिस टीम एनएच 11 पर गश्त और नाकाबंदी कर रही थी। डीएसटी की सूचना पर बीकानेर से जयपुर मार्ग पर बीरमसर पुलिस चौकी के पास वाहनों की जांच की गई।
इसी दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार को रोककर तलाशी ली गई। कार में छुपाकर रखा डोडा पोस्त छिलका मिला। पुलिस ने चूरू के वार्ड 51 निवासी मोहम्मद जमील और मोहम्मद आजाद को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मादक पदार्थ और कार जब्त कर आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच सरदारशहर थाना के एसआई ओमप्रकाश कर रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2454452


