[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-उदयपुरवाटी : उप प्रधान लोकेश कंवर को बनाया प्रधान:उदयपुरवाटी प्रधान माया गुर्जर को एसीबी ने किया था गिरफ्तार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने जारी किए आदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-उदयपुरवाटी : उप प्रधान लोकेश कंवर को बनाया प्रधान:उदयपुरवाटी प्रधान माया गुर्जर को एसीबी ने किया था गिरफ्तार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने जारी किए आदेश

उप प्रधान लोकेश कंवर को बनाया प्रधान:उदयपुरवाटी प्रधान माया गुर्जर को एसीबी ने किया था गिरफ्तार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने जारी किए आदेश

झुंझुनूं-उदयपुरवाटी : जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जवाहर मल ने उदयपुरवाटी प्रधान के निलंबित होने पर सोमवार की शाम उप प्रधान लोकेश कंवर को चार्ज देने के आदेश जारी किए हैं। पंचायत समिति परिसर में बुधवार को चार्ज देने की औपचारिकता पूरी की जा सकती है।

निलंबित प्रधान माया गुर्जर

जानकारी के अनुसार प्रधान माया गुर्जर के देवर भोलाराम को एसीबी ने 50 हजार रुपए रिश्वत लेते 20 जनवरी 2023 को रंगे हाथों पकड़ा था। जिसमें प्रधान माया गुर्जर को दोषी मानते हुए गिरफ्तार किया गया था। राजस्थान सरकार में पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग की अतिरिक्त आयुक्त व शासन उप सचिव रेखा सामरिया ने आदेश जारी कर उदयपुरवाटी पंचायत समिति की प्रधान माया गुर्जर को पद से निलंबित कर दिया था।

विभाग की ओर से आदेश जारी किए गए हैं
विभाग की ओर से आदेश जारी किए गए हैं

उनके आदेशों का हवाला देते हुए जिला परिषद झुंझुनूं के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जवाहर सिंह ने आदेश जारी किया है कि उदयपुरवाटी पंचायत समिति में प्रधान का पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित है। फिलहाल उप प्रधान पद पर सामान्य वर्ग की महिला की काबिज है। उन्होंने प्रदेश सरकार के आगामी आदेश तक उप प्रधान लोकेश कंवर को कार्यभार ग्रहण करने के लिए आदेशित करते हुए प्रधान पद के दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं।

पंचायत समिति में 21 को हो सकता है कार्यक्रम
पंचायत समिति में प्रधान व उप प्रधान दोनो ही भाजपा के हैं। प्रधान माया गुर्जर को निलंबित किया गया है जो भाजपा की है और उप प्रधान लोकेश कंवर जिसे चार्ज दिया जाएगा वह भी भाजपा की है। दोनो महिलाएं भाजपा की होने से विशेष हलचल हालांकि नहीं है लेकिन चार्ज देने की औपचारिता बुधवार को पूरी की जा सकती है। इस मौके पर पार्टी के सभी सदस्य व अन्य नेता भी मौजूद रहने की सूचना है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet