[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विद्याविहार पालिका की 11 महिला पार्षदों ने ली शपथ, वार्ड के फैसले खुद लेने का संकल्प


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

विद्याविहार पालिका की 11 महिला पार्षदों ने ली शपथ, वार्ड के फैसले खुद लेने का संकल्प

बोलीं—पति, पिता और भाइयों का नहीं होगा हस्तक्षेप, जनता से सीधे संवाद कर खुद संभालेंगी विकास कार्यों की जिम्मेदारी

पिलानी : विद्याविहार नगर पालिका के नए बोर्ड की पहली बैठक में 11 महिला पार्षदों ने अपने वार्ड की जिम्मेदारी स्वयं संभालने और विकास कार्यों में पुरुष परिजनों का हस्तक्षेप नहीं होने देने का संकल्प लिया। महिला पार्षदों ने स्पष्ट किया कि जनता ने उन्हें चुनकर जिम्मेदारी सौंपी है, इसलिए वार्ड के विकास और जनसमस्याओं के समाधान से जुड़े फैसले भी वे खुद लेंगी।

नगर पालिका सभागार में हुई पहली औपचारिक बोर्ड बैठक में सभी महिला पार्षदों ने एकजुट होकर शपथ ली। पालिका में कुल 25 पार्षद हैं, जिनमें 11 महिलाएं हैं। पार्षदों ने कहा कि वे वार्ड की समस्याओं को समझने, जनता से सीधे संवाद करने, बोर्ड बैठक में अपनी बात रखने और विकास कार्यों की निगरानी की जिम्मेदारी स्वयं निभाएंगी। किसी भी काम के लिए वे परिजनों के बजाय सीधे अधिकारियों से संपर्क करेंगी।

पार्षद सरोज श्योराण ने कहा कि वे अपने पद की जिम्मेदारियां खुद निभाएंगी और अपने अधिकारों का इस्तेमाल किसी पुरुष परिजन के माध्यम से नहीं होने देंगी। पार्षद रश्मि सोनी ने कहा कि जनता की समस्याएं सुनना, उनका समाधान करवाना और विकास कार्यों पर नजर रखना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

पार्षद प्रमिला रावत, राजेशकुमारी, कांता शर्मा, कमला बांगड़वा, दीप्तिसिंह और तनुश्री ने भी वार्ड की जिम्मेदारी स्वयं संभालने का संकल्प दोहराया। पार्षद कांता सैनी ने कहा कि जनता ने उन्हें चुना है, इसलिए वार्ड की समस्याओं और फैसलों की जिम्मेदारी भी उनकी है। वहीं, पार्षद शकुंतला ने कहा कि वे जनता से सीधे मिलेंगी और अधिकारियों से स्वयं संवाद करेंगी। संकल्प के बाद सभी महिला पार्षदों ने सामूहिक फोटो खिंचवाई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker