शिक्षा विभाग की ब्लॉक निष्पादन समिति की समीक्षा बैठक:पीईईओ को गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन और पंचायत चुनाव की तैयारी के निर्देश दिए
शिक्षा विभाग की ब्लॉक निष्पादन समिति की समीक्षा बैठक:पीईईओ को गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन और पंचायत चुनाव की तैयारी के निर्देश दिए
उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में गुरुवार को ब्लॉक निष्पादन समिति की समीक्षा बैठक हुई। यह बैठक समग्र शिक्षा सीबीईओ उदयपुरवाटी की ओर से बुलाई गई थी।
विभागीय योजनाओं का क्रियान्वयन समय पर हो
सीडीईओ अशोक कुमार शर्मा ने पीईईओ को निर्देश दिए कि विभागीय योजनाओं का क्रियान्वयन समय पर और गुणवत्तापूर्ण हो। साथ ही, शाला दर्पण पर सभी एंट्री रोज पूरी की जाएं।
तहसीलदार जेआर कुड़ी ने पंचायत चुनाव की चुनौतियों पर बात की और अधिकारियों को तैयारी रखने को कहा। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार सैनी ने बैठक की अध्यक्षता की। सुशील रामूका, राजदीप मेड़तिया, नरेश कुमार शर्मा और मोनिका ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

माय भारत पोर्टल पंजीकरण, परीक्षाओं की तैयारी पर चर्चा
बैठक में माय भारत पोर्टल पंजीकरण, परीक्षाओं की तैयारी, विभिन्न क्लबों के गठन, खेलो राजस्थान गेम्स, पंचायत चुनाव, बालिका शिक्षा और मुफ्त पाठ्यपुस्तक वितरण सहित कई विभागीय योजनाओं पर चर्चा हुई।
बैठक में महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी मुकेश कुमार शर्मा, उदयपुरवाटी और गुढ़ा पंचायत समिति के सभी पीईईओ मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2452595


