पुलिस ने 15 लाख के जेवरात के साथ चोर पकड़ा:शहर में हुई बड़ी चोरी का खुलासा, आरोपी पर पहले से चोरी के 5 मामले
पुलिस ने 15 लाख के जेवरात के साथ चोर पकड़ा:शहर में हुई बड़ी चोरी का खुलासा, आरोपी पर पहले से चोरी के 5 मामले
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ कोतवाली पुलिस ने गुरुवार की शाम शहर में हुई एक बड़ी चोरी का खुलासा किया। चोर से 15 लाख रुपए से ज्यादा कीमत के जेवरात भी बरामद किए गए हैं। पकड़े गए चोर पर पहले भी पांच बार चोरी के मामलों में पकड़ा जा चुका है।
एडिशनल एसपी पवन कुमार ने बताया कि रेलवे गोदाम के पीछे के निवासी भंवरलाल सोनी 10 सितम्बर को पत्नी के ईलाज के लिए बीकानेर गए हुए थे। वापस आकर देखा तो घर के ताले व आलमारियां टूटे मिले। भंवरलाल ने 21 सितम्बर को पुलिस में रिपोर्ट दी कि चोर उनके घर से लाखों के सोने चांदी के जेवरात उड़ा ले गए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कहा टीम का गठन किया गया। जिसने चोरी में शामिल एक नाबालिग को निरुद्ध किया। इसके बाद टीम ने 10 अक्टूबर को चोरी के मुख्य आरोपी वार्ड 39 सम्राट होटल के सामने विजय कॉलोनी के 24 वर्षीय मोहम्मद सोयल पुत्र चांद मोहम्मद बिसायती को सीकर के दस्तयाब कर गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी से चोरी किए गए सोने के 2 कड़े, 1 मंगलसूत्र, 2 सोने की चेन, 5 अंगूठियां, 2 जोड़ी बालियां, 3 जोड़ी झूमर व 3 जोड़ी छोटे बाले बरामद किए। चांदी की 6 जोड़ी पायल, 20 चांदी के सिक्के और 8 जोड़ी बिछिया भी बरामद की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2452483


