[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शेखावाटी के अशोक यादव बीएसएफ में बने अतिरिक्त महानिदेशक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शेखावाटी के अशोक यादव बीएसएफ में बने अतिरिक्त महानिदेशक

गृह मंत्रालय ने जारी किए नियुक्ति आदेश, क्षेत्र में खुशी की लहर

खेतड़ी नगर : शेखावाटी क्षेत्र के खेतड़ी नगर के लिए गौरव की बात है कि भारतीय पुलिस सेवा के 1998 बैच के केरल कैडर के अधिकारी अशोक यादव को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) नियुक्त किया गया है। गृह मंत्रालय की ओर से 14 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार उनकी नियुक्ति तीन वर्ष के लिए यानी 25 अक्टूबर 2029 तक अथवा अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, की गई है। यादव वर्तमान में बीएसएफ में महानिरीक्षक (आईजी) के पद पर कार्यरत हैं।

गांव शिमला से रहा है गहरा जुड़ाव

अशोक यादव का गांव खेतड़ी नगर से गहरा जुड़ाव रहा है। इनकी आरंभिक शिक्षा केसीसी के केंदीय विद्यालय खेतड़ी नगर से पूरी की हुई है । वे राजेंद्र और विद्या देवी के सुपुत्र हैं । इसने पिता भी केसीसी से ही सेवानिवृत हुए थे । अपनी मेहनत, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण के बल पर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी नियुक्ति की खबर से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

अनुभव और नेतृत्व क्षमता को मिली नई जिम्मेदारी

अशोक यादव को प्रशासनिक अनुभव, पेशेवर दक्षता और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति समर्पण के लिए जाना जाता है। बीएसएफ में अतिरिक्त महानिदेशक की नई जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्रवासियों ने इसे शेखावाटी के लिए गौरव का विषय बताया है।

क्षेत्रवासियों ने दी बधाई

सुधा शर्मा, हसरत हुसैन, रमेश पांडे, बबलू अवाना, शबनम सय्यद, जीतू सोनी, राजेन्द्र जागिड़, आनंद मोहन  और अन्य लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker