[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू रेलवे स्टेशन पर जनसंवाद, यात्रियों की समस्याएं सुनीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू रेलवे स्टेशन पर जनसंवाद, यात्रियों की समस्याएं सुनीं

22 अक्टूबर को बीकानेर मंडल के स्टेशनों पर लगेंगे जनसंवाद शिविर, आमजन भी दे सकेंगे सुझाव और शिकायतें

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान 

चूरू : उत्तर पश्चिम रेलवे के चूरू रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर यात्रियों की समस्याएं, शिकायतें और सुझाव सुने गए। रेलवे अधिकारियों और पर्यवेक्षकों की टीम ने प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय और यात्री सुविधाओं वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान यात्रियों की समस्याओं को दर्ज कर उनके समयबद्ध समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए।

22 अक्टूबर को मंडलभर में होंगे शिविर

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि 22 अक्टूबर को पूरे बीकानेर मंडल में जनसंवाद शिविर आयोजित किए जाएंगे। मंडल मुख्यालय से नामित अधिकारी विभिन्न स्टेशनों पर मौजूद रहकर यात्रियों की समस्याएं सुनेंगे और मौके पर ही उनके समाधान का प्रयास करेंगे। इन शिविरों में रेल यात्रियों के साथ क्षेत्र की आम जनता भी रेलवे सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए अपने सुझाव और शिकायतें दर्ज करा सकेगी।

गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण की जानकारी दी

कार्यक्रम में स्टेशन परिसर की स्वच्छता और कचरा प्रबंधन पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों ने यात्रियों को ठोस कचरा प्रबंधन नियम-2026 तथा कूड़ेदानों के रंगों के अनुसार कचरा डालने की जानकारी दी। यात्रियों से अपील की गई कि भोजन के बचे हिस्से और फल-सब्जियों के छिलकों जैसे गीले कचरे को अलग तथा प्लास्टिक की बोतलें, पॉलिथीन, आवरण और कागज जैसे सूखे कचरे को निर्धारित अलग कूड़ेदानों में डालें, ताकि कचरे का उचित निस्तारण और पुनर्चक्रण किया जा सके।

स्वच्छता में सहयोग की अपील

कार्यक्रम के समापन पर स्टेशन अधीक्षक सुरेश माथुर ने यात्रियों का आभार जताते हुए ट्रेनों और स्टेशन परिसर को स्वच्छ रखने की अपील की। यात्रियों ने भी रेलवे की इस पहल की सराहना करते हुए स्वच्छता में सहयोग का संकल्प लिया।

इस अवसर पर सुविधा प्रबंधक राकेश भाकर, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक कृष्ण कुमार शर्मा, मुख्य टिकट निरीक्षक रणवीर दहिया, चल लेखा निरीक्षक चेतराम मीणा और कार्यालय अधीक्षक पवन कुमार शेखावत सहित विभिन्न विभागों के निरीक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker