[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में दरगाह हजरत सैयद तौकीर हसन चिश्ती का 52वां सालाना उर्स संपन्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में दरगाह हजरत सैयद तौकीर हसन चिश्ती का 52वां सालाना उर्स संपन्न

कुल की रस्म के साथ मांगी अमन-चैन की दुआ, सूफियाना कव्वालियों ने बांधा समां

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान 

चूरू : जिला मुख्यालय की सैनिक बस्ती स्थित दरगाह हजरत सैयद तौकीर हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह का दो दिवसीय 52वां सालाना उर्स अकीदत और एहतराम के साथ संपन्न हुआ। उर्स का समापन पारंपरिक कुल शरीफ की रस्म के साथ हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय और बाहरी जायरीनों ने शिरकत कर अमन, चैन और आपसी भाईचारे की दुआ मांगी।

उर्स के दौरान दरगाह परिसर को विशेष रूप से सजाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत परचम कुशाई और मजार शरीफ पर चादरपोशी के साथ हुई। जायरीनों ने मजार-ए-पाक पर मखमली और फूलों की चादरें पेश कर मन्नतें मांगीं। दो दिनों तक विभिन्न धार्मिक रस्में अदा की गईं। मिलाद-उन-नबी, नातिया मुशायरा और सूफियाना कव्वाली के कार्यक्रम भी हुए। कव्वालों ने सूफियाना कलाम पेश कर माहौल को रूहानी बना दिया। देर रात तक जायरीन नातिया कलाम और कव्वालियों का आनंद लेते रहे।

दूसरे दिन कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। दरगाह के गद्दीनशीन, खादिमों और उलेमाओं की मौजूदगी में विशेष दुआ की गई। इसके बाद जायरीनों में तबर्रुक वितरित किया गया और लंगर में भोजन कराया गया।

इस अवसर पर दरगाह हजरत इज्जतुल्लाह शाह, बगड़ शरीफ के पीर दीन मोहम्मद गद्दीनशीन, साहबजादा अबरार हुसैन, दरगाह हजरत मिरूशाह रहमतुल्लाह से पीर गुलाम नबी और आमीन शाह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

दरगाह के नायब गद्दीनशीन सैयद अहमद शाह, दरगाह कमेटी के इनायत खान, नजीर खान मोयल, पूर्व पार्षद ताजू खान, हाजी जमालुद्दीन, इस्माइल जी, शफी खान, मौलाना शहाबुद्दीन, काजी लतीफ अगवान, चमन काजी, पार्षद तौफीक खान, पार्षद प्रतिनिधि हर्ष लांबा, भंवरू खान नारनौद, बंटी सैनी बगड़ और सलीम खान बगड़ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

सैनिक बस्ती स्थित दरगाह का यह सालाना उर्स कौमी एकता और आपसी सौहार्द का संदेश देता है। आयोजन समिति और स्थानीय लोगों ने जायरीनों की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं कीं। उर्स शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर दरगाह कमेटी के सदर हाजी इनायत खान ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker