जयपुर में रोडवेज-बस ने चार वाहनों को टक्कर मारी थी:महिला की मौत, स्कूटी सवार का पैर फ्रैक्चर हो गया; बस के 13 चालान पेंडिंग
जयपुर में रोडवेज-बस ने चार वाहनों को टक्कर मारी थी:महिला की मौत, स्कूटी सवार का पैर फ्रैक्चर हो गया; बस के 13 चालान पेंडिंग
जयपुर : सीकर रोड पर खेतान चौराहे के पास बुधवार दोपहर करीब 2:45 बजे एक बेकाबू रोडवेज बस ने चार वाहनों को टक्कर मारी थी। हादसे में बाइक पर बेटे के साथ जा रही तुलसी देवी (49) की मौत हो गई, जबकि स्कूटी सवार महेश चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके पैर में फ्रैक्चर हुआ है।
हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें बस पहले कार को टक्कर मार अन्य वाहनों को चपेट में लेती दिखाई दे रही है। पुलिस ने बस ड्राइवर राकेश कुमार (30) निवासी श्रीमाधोपुर हिरासत में ले लिया है।
कार को पीछे से मारी टक्कर
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार खेतान चौराहे के पास कट पर कुछ वाहन खड़े थे। इसी दौरान श्रीमाधोपुर से जयपुर आ रही रोडवेज बस ने आगे चल रही नीली कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और पास खड़ी बाइक को चपेट में ले लिया। बाइक पर तुलसी देवी अपने बेटे के साथ जा रही थीं। कार की टक्कर से तुलसी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनके बेटे को भी चोटें आईं।

बस के अगले टायर के नीचे फंसी स्कूटी
कार और बाइक को टक्कर मारने के बाद बस ने स्कूटी को भी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी बस के अगले टायर के नीचे फंस गई। हादसे में स्कूटी सवार महेश चौधरी के पैर में फ्रैक्चर हो गया और उन्हें गंभीर चोटें आईं। अचानक हुई दुर्घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
अस्पताल पहुंचने से पहले महिला की मौत
हादसे के बाद आसपास की दुकानों पर मौजूद लोग घायलों की मदद के लिए दौड़े। लोगों ने तुलसी देवी, उनके बेटे और महेश चौधरी को कांवटिया अस्पताल पहुंचाया। हालांकि गंभीर रूप से घायल तुलसी देवी ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।

ड्राइवर बोला- ब्रेक नहीं लगने से हादसा
मुरलीपुरा थानाधिकारी वीरेंद्र कुरील ने बताया कि हादसा बुधवार दोपहर करीब 2:45 बजे खेतान चौराहे के पास हुआ। प्रारंभिक पूछताछ में बस ड्राइवर राकेश कुमार ने बताया कि ब्रेक नहीं लगने के कारण बस उसके नियंत्रण से बाहर हो गई थी। ड्राइवर ने ब्रेक के नीचे कोई वस्तु आ जाने की बात कही है।
पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लिया है। फिलहाल दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस हादसे से जुड़े सीसीटीवी फुटेज और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है।
बस के 13 चालान पेंडिंग
इस हादसे वाली बस के खिलाफ ट्रैफिक नियम के 13 चालान पेंडिंग हैं। इन मामलों में 92 हजार रुपए का जुर्माना लगा है। इनमें शाहजहांपुर टोल से बिना परमिट निकलने पर 7 चालान शामिल है। ये चालान जनवरी में काटे गए थे और सभी चालानों का 10-10 हजार जुर्माना लगाया गया था। इनके अलावा ओवर स्पीड के 3, प्रदूषण प्रमाण पत्र और नो पार्किंग के 3 चालान काटे गए थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2451524


