मानसिक रूप से बीमार विवाहिता ने फंदा लगाया, मौत:कमरे में लटका मिला शव, ससुर की रिपोर्ट पर पुलिस ने सौंपा शव
मानसिक रूप से बीमार विवाहिता ने फंदा लगाया, मौत:कमरे में लटका मिला शव, ससुर की रिपोर्ट पर पुलिस ने सौंपा शव
रतनगढ़ : चूरू के रतनगढ़ थाना क्षेत्र के वार्ड 40 में एक 30 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह मानसिक रूप से बीमार थी। घटना के समय परिजन खेत गए हुए थे। वापस आने पर उन्होंने विवाहिता को कमरे में साड़ी के फंदे से लटका देखा। सूचना मिलने पर रतनगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों की मदद से शव को फंदे से उतारा और जालान अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
बुधवार दोपहर मृतका के ससुर सांवरमल मेघवाल की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। सांवरमल ने बताया कि उनकी पुत्रवधू सरोज मानसिक रूप से अस्वस्थ रहती थी और उसका इलाज चल रहा था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2450835


