जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में बिसाऊ की आयशा ने हासिल किया दूसरा स्थान
कृत्रिम बुद्धिमत्ता विषय पर रखे प्रभावशाली तर्क, चित्रकला प्रतियोगिता में रामकला ने भी दिखाई प्रतिभा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : पीएम श्री सेठ दुर्गा दत्त जटिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बिसाऊ की छात्रा आयशा पुत्री आरिफ हुसैन ने जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। वहीं, विद्यालय की छात्रा रामकला ने जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से संचालित सेवा संकल्प अभियान के तहत समग्र शिक्षा, झुंझुनूं की ओर से जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन परमवीर पीरू सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, झुंझुनूं में किया गया। इसमें पीएम श्री विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता’ था। आयशा ने विषय की स्पष्ट समझ, तार्किक विचारों और प्रभावशाली वक्तव्य के दम पर दूसरा स्थान हासिल किया। उनकी उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
इसी क्रम में छात्रा रामकला ने चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी कला और रचनात्मकता का परिचय दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील सुरा ने आयशा और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने रामकला के प्रयासों की भी सराहना की।
दोनों छात्राओं की उपलब्धियों और सहभागिता को विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए अन्य विद्यार्थियों को भी शिक्षा, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2450783


